सपा नेता ने जयाप्रदा को नाचने वाली और अमर सिंह को बताया दलाल

रिपोर्टर- मनोज चतुर्वेदी

बलिया। अमर सिंह द्वारा सपा नेता आजम खान को निशाने पर लेते ही सपा नेताओं ने अमर सिंह पर हमले शरू कर दिए है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने अमर सिंह को सत्ता पक्ष का दलाल और जयप्रदा को नाचने वाली तक कह डाला।

सयाद

राजनीति में दोस्त कब दुश्मन बन जाए ये कहना मुश्किल है। अमर सिंह ने जिस तरह सपा नेता आजम खान पर हमले किये उसी तर्ज पर अब सपा नेता अमर सिंह को निशाने पर ले रहे है। बलिया में सपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने अमर सिंह को ब्रोकर कह  डाला। सपा नेता सयाद अली ने कहा की अमर सिंह तो नेता है ही नहीं वो सिर्फ सत्ता पक्ष की दलाली करते है।

सपा  नेता सयाद अली यही नहीं रुके विवादित बयान देते हुए जयाप्रदा  को नाचने गाने वाली तक कह दिया। सपा नेता ने कहा की मुलायम सिंह ने अमर सिंह को ऊपर उठाया पर अमर सिंह ने सपा के घर में ही आग लगा दी।

यह भी पढ़े: महिला ने मांगा अपना पैसा तो युवक ने कहा ‘योगी सेवक हूं तुम्हें नहीं छोडूंगा’

अमर सिंह को चैलेन्ज देते हुए सपा नेता ने कहा की अगर अमर सिंह आजमगढ़ के है तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखाए। मुलायम को दरिया दिल नेता बताते हुए कहा की फूलन देवी जैसी डाकू को भी मुलायम ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया क्योकि उस महिला के साथ अन्याय हुआ था।

LIVE TV