सोनभद्र: धमकी देकर नाबालिग से करता था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 2 साल पहले एक नाबालिक लड़की के साथ दीपक भारती नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था जिसमें कोर्ट ने उसे बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 1 लाख का अर्थदंड भी लगाया। कोर्ट ने कहा की अगर इस राशि का भुगतान नहीं किया गया तो,अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। साथ ही कहा कि ये राशि पीड़िता को नियमानुसार दी जाएं

मामला सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षैत्र का हैं। जहां 1 अक्टूबर 2019 को पीड़िता की मां ने इस मामले में केस दर्ज करवाया था जिसमें बताया कि उसकी बेटी के साथ लगभग 6 से 7 महीने तक आरोपी ने दुष्कर्म किया। दोषी जान की धमकी देकर उसकी 15 साल की नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करता रहा हैं जिससे वह गर्भवती हो गई और उसकी पढ़ाई भी छूट गई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। पीड़िता पक्ष के वकिल ने अदालत में सभी सबूत के साथ चार्जशीट दाखिल की।
वहीं अदालत ने दोनों पक्षों की बात को सुना जिसके बाद ये फैसला लिया जिसमें दीपक को दोषी पाया गया। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया जिसमें आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया और कहा कि जुर्माना का भुगतान ना करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।