#BirthdaySpecial : भारत रत्‍न छोड़ येसुदास को मिले सारे अवार्ड

येसुदासमुंबई। बॉलीवुड फिल्मों और क्षेत्रीय भाषा की फिल्‍मों में अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाले येसुदास का आज जन्‍मदिन है। उनका जन्‍म 10 जनवरी 1940 को हुआ था। हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, अरेबिक और लेटिन के अलावा कई भाषा में गाना गा चुके येसुदास ने अपने करियर के दौरान तकरीबन 1 लाख से ज्यादा गानें रिकॉर्ड किए हैं।

उनका पूरा नाम कट्टास्सेरी जोसेफ येसुदास है। उनकी आवाज और गानों को शब्‍दों में बयां करना एक तरह से नामुमकिन है। उनके गानों के लिए उन्हें  7 नेशनल, 5 फिल्‍म्फेयर और 43 प्रदेश अवार्ड मिल चुके हैं।

उन्हें 1977 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2017 में सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  करण जौहर से है सिनेमाघर में राष्ट्रगान का बड़ा कनेक्शन

43 बार प्रदेश सरकार से अवार्ड पा चुके येसुदास को आखिरकार खुद सरकार से कहना पड़ा था कि अब उन्‍हें अवार्ड न दिया जाए। उनके मुताबिक अब ये अवार्ड नए टेलेंट को दिए जाएं।

उनका करियर नए ऊर्जावान और प्रतिभावान कलाकारों को इंस्‍पायर करता है।

येसुदास के हिंदी हिट्स –

1.       सुरमई अखियों में –

https://youtu.be/VvM2un5faSg?t=1

2.       गोरी तेरा गांव बड़ा प्‍यारा-

3.       दिल के टुकड़े-टुकड़े करके–

https://youtu.be/2dr6EMtPQGY

4.       जानेमन जानेमन तेरे दो नयन-

5.       जब दीप जले आना-

6.       चांद जैसे मुखड़े पर बिंदिया सितारा-

7.       आपकी महकी हुई जुल्‍फ को-

8.       ओ गोरिया रे-

9.       कहां से आए बदरा-

10.   श्‍याम रंग रंगा रे-

https://youtu.be/GoJTtmFWXVY?t=2

LIVE TV