Bigg Boss शो के दौरान बिगड़ी इन कंटेस्टेंट्स की तबियत, छोड़ना पड़ा बीच में ही शो

(शकुंतला)

Bigg Boss का शो पिछले 15 साल से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। लेकिन ये शो जीतना एंटरटेनिंग है उतना ही खतरनाक भी है। इस शो के कई कन्टेस्टेंस ऐसे रहे है जो शो के दौरान ही कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए थे। कुछ को तो इसी चक्कर में शो भी छोड़ना पड़ा था। Bigg Boss 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ल भी शो के दौरान बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी होना पड़ा था।

Bigg Boss देश का सबसे पॉपुलर कंट्रोवर्सिअल रियल्टी शो है। ये एक ऐसा शो है जिसमे 3 महीने के लिए कंटेस्टेंट्स को बाहरी दुनिया से दूर Bigg Boss के घर में रहना पड़ता है। ऐसे में कई बार कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ कई हेल्थ इश्यूज हो जाते है। कुछ कंटेस्टेंट्स की हालत तो इतनी खराब हो जाती है की उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ जाता है।

सिद्धार्थ शुक्ला

Bigg Boss 13 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट और विनर सिद्धार्थ शुक्ल को भी उनकी बिगड़ी तबियत की वजह से कुछ दिनों के लिए शो से बहार जाना पड़ा था। Bigg Boss के घर में रहने के दौरान सिद्धार्थ को टाईफाइड हो गया था ,जिससे उनकी सेहत काफी खराब हो गयी थी। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जान पड़ा था।

विकास गुप्ता

Bigg Boss गेम के मास्टरमइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता को भी उनकी ख़राब सेहत के चलते शो को अलविदा कहना पड़ा था। Bigg Boss 11 में विकास और शिल्पा की लड़ाईया काफी चर्चित हुई थी। जिसके बाद विकास को गले का इन्फेक्शन हो गया था और उन्हें इलाज़ के लिए शो से बाहर जाना पड़ा था। कुछ दिनों बाद विकास शो में वापस लौटे तो थे ,पर वो ज्यादा समय तक शो में नहीं रह पाए।

शैफाली जरीवाला

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट शैफाली ज़रीवाला को भी शो के दौरान काफी सर्दी-ज़ुखाम हो गया था। जिसके चलते उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स से दूरी बना ली थी। रश्मि देसाई और देबोलिना के साथ खास बॉन्डिंग होने के बाद भी शैफाली उनसे दूर रहती थी। जिससे उनकी वजह से उन दोनों को इन्फेशन न हो जाए।

मनु पंजाबी

Bigg Boss 10 में एक कॉमनर के तौर पर भाग लेने वाले मनु पंजाबी इस शो के रनर-उप रहे थे। जिसके बाद Bigg Boss 14 में एक चैलेंजर के रूप में उन्होंने एंट्री ली लेकिन इस शो में वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। जिसका कारण था उनको हुआ पैंक्रिअटिक अटैक जिसके चलते वो काफी दर्द झेल रहे थे। उन्हें घर में स्वस्थ सेवाएं मुहैया कराई गयी लेकिन मनु को उससे कोई आराम नहीं मिला। आखिरकार उन्हें शो बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा।

LIVE TV