
लखनऊ। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास करके अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करने वाली लखनऊ की शिवी शुक्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए लखनऊ की बुधेश्वर विहार निवासी शिवी शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शिवि शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। इन परीक्षाओं का आयोजन ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।

परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
शिवी शुक्ला ने कहा इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता का आशीर्वाद, भाई-बहन का सहयोग, गुरुजनों का मार्गदर्शन और मेरा नियमित अध्ययन है, इन सभी के बिना यह मुकाम हासिल करना मेरे लिए असंभव था। शिवि के परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिवी की यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और मार्गदर्शन का परिणाम है, CA की परीक्षा में सफलता मिलना यह साबित करता है कि वे अपनी पढ़ाई के प्रति कितनी समर्पित रही हैं। जैसे ही उनके शुभचिंतकों को यह सुखद समाचार मिला, सभी ने उत्साह के साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और आशीर्वाद दिया।
अन्य विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
शिवि के शिक्षकों ने कहा उनकी सफलता न केवल उसके अपने जीवन को एक नई दिशा देती है, बल्कि उसके आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनती है। जब कोई विद्यार्थी कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल करता है, तो वह दूसरों को यह विश्वास दिलाता है कि लगन और सही मार्गदर्शन से कुछ भी संभव है। साथियों की सफलता देखकर अन्य विद्यार्थियों के मन में भी आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रतिस्पर्धा जागृत होती है।


