सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज को लगा सदमा, बोलीं- ‘कैसे जियूंगी..’

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। सेलेब्स से कर फैन्स तक, दोस्त और परिवार शोक में हैं। वहीं उनके फैन्स सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल की हालत जानने के लिए बेसब्र हैं। इसी बिच शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि शहनाज ने उनसे क्या कहा है।

सिडनाज की जोड़ी लोगों को खूब पसंद थी। उनके फैन्स अब ये विश्वास नहीं कर रहे हैं कि उनकी जोड़ी टूट गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल का बुरा हाल है। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “शहनाज का रो रोकर बुरा हाल है, उसने मुझसे कहा कि ‘उसने (सिद्धार्थ) मेरे हाथों में दम तोड़ा है, मेरे हाथों में वो ये दुनिया छोड़कर गया, अब मैं क्या करूंगी कैसे जियूंगी?” शहनाज के पिता की बातों से साफ है कि शहनाज को गहरा सदमा लगा है।

LIVE TV