घर में चाहिए शांति तो करने होंगे ये काम, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

कुछ लोग कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन खुश और शांति से जीवनयापन कर ही नहीं पाते हैं। घरों में होने वाले विवाद और क्लेश ने बड़े परिवार का स्थान छोटे परिवार में ले लिया। छोटे परिवार होने के बावजूद भी आज हर घर में किसी न किसी बात पर विवाद हो ही जाता है। विवाद चाहें सास-बहू के बीच हो, पति-पत्नी के, भाई-भाई के बीच य बहन-बहन ये विवाद इतना बढ़ गया है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

शांति

आज हर परिवार में हर कोई सबसे अलग और सर्वश्रेष्ठ बनने की चाहत रखता है। जिस वजह से लोग दूसरों की बात को तवज्जों दिए बगैर अपनी ही बात उन पर थोपने का प्रयास करते हैं। इस ही कारण से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है। जब ये विवाद बढ़ जाता है तो कलेश का रूप ले लेता है। जब घर में रोज विवाद होता है तो परिवार में रहने वाले हर सदस्य पर उस विवाद का असर होता है किसी का भी किसी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि आखिर क्यों छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है। आज हम बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्या करें जिससे रोज विवाद होने वाली इस समस्या से जल्दी छुटकारा मिल सकें।

घर में होने वाले विवादों से बचने के लिए रोज घर की महिलाओं को नहा कर तुलसी की पूजा करनी चाहिए और साथ ही रोज तुलसी के सामने दीपक पर जलाना चाहिए।

महिलाओं को रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए इससे घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेंगी।

बिना भगवान को भोग लगाएं मिठाई कभी न खाएं। घर पर मिठाई लाने के बाद घर में भगवान को भोग अवश्य लगाएं ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

अगर बहू की सास से न बन रही हो तो हर पूर्णिमा की रात को खीर बना कर चंद्रमा की रोशनी में रखकर सास को खिलाएं इससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी।

यदि किसी महिला का ससुर उससे नाराज रहता हो तो वह महिला को रोज जल में गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्ध्य देने से उसकी यह समस्या दूर हो सकती है।

यदि किसा महिला का पति उससे बात बात पर लड़ाई करता हो सही से बात न करता हो तो (शांतम पापम्) मंत्र का जाप करना चाहिए।

गेहूं हमेशा शनिवार को ही पिसवाएं ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

LIVE TV