Shanivar Special: शनिदेव के प्रकोप से बचें! आज के दिन यह चीजें भूल कर भी घर न लाएं

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। कहते हैं कि जब शनि देव क्रोधित हो जाते है तो वे व्यक्ति की मतिभ्रमित कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति अंजाने में ही कई गलतिया कर बैठता है जिसका परिणाम उसे भोगना पड़ता है। वैसे तो शनिदेव का स्वाभाव उग्र माना जाता है लेकिन जब उनकी कृपा किसी भक्त पर होती है तो वह रातों-रात राजा बन जाता है। यदि किसी भक्त ने शनि महराज को प्रसन्न कर दिया तो उसके जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नही होती है वह धन-संपत्ति का मालिक बन जाता है। शनिदेव को बड़ी आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। शनिदेव को खुश करने के लिए आपको गरीबों को भोजन कराना चाहिए, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास तिल के तेल का दीपक जलाएं साथ ही जरुरत मंदों की सहायता करें।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों को नही खरीदना चाहिए। यदि आप शनिवार को दिन इन चीजों को खरीदते हैं तो आपके जीवन में क्लेश बढ़ता है, तरक्की होने में बाधा आती है साथ ही सिर पर कर्ज चढ़ता है। यदि आप नही चाहते कि आपके साथ यह हो तो शनिवार के दिन इन चीतों को खरीदने से बचें।

1.लोहा: शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनिदेव आपसे नराज हो सकता है साथ ही आप पर शनिदेव की वक्र दृष्टि पड़ सकती है जिससे आप पर साढ़ेसाती या ढैय्या का समय शुरू हो जाता है।

2. चमड़ा: यदि आप शनिवार के दिन चमड़ा या चमड़े से बनी कोई भी वस्तु जैसे वेल्ट, पर्स, जूते आदि खरीदते हैं तो आप सफलता से वंचित हो सकते हैं।

3. काला तिल: कहा जाा है कि यदि आप शनिवार के दिन घर में काला तिललाते हैं तो आप शनिदेव को आमंत्रि कर रहे हैं। जिससे आप पर शनिदेव की दशा पड़ जाती है जिसका परिणआम आपको भोगना पड़ता है। शनिवार के दिन काले तिल के दान का मह्तव बताया गया है।

4. काली स्याही: शनिवार के दिन आपको स्याही खरीदने से बचना चाहिए खास कर काली स्याही क्योंकि यह आपके मान को घटा सकता है व आपके यश को छीन लेता है साथ ही आप पर कलंक भी लगा सकता है।

5. तेल: इस दिन तेल खरीदने का अंजाम बहुत बुरा हो सकता है। आपके तेल खरीदने से आपको शारीरिक कष्ट व रोगों का सामना करन पड़ सकता है।

LIVE TV