देश

उत्तर भारत में भीषण लू का कहर जारी, 10 राज्यों में रेड अलर्ट; दिल्ली-यूपी में 47 डिग्री तक पारा

देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6-7 दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में राहत के कोई आसार नहीं बताए हैं। विदर्भ के ब्रह्मपुरी में 47.2 डिग्री और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

IMD ने रेड अलर्ट पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश से कुछ राहत मिली, लेकिन 25 से 28 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। यूपी के कई जिलों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं केरल, पूर्वोत्तर राज्य, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलने, खूब पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button