उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी: 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, लखनऊ में 41.6 डिग्री पहुंचा तापमान

अप्रैल में ही उत्तर प्रदेश में हीटवेव का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री Celsius दर्ज किया गया, जबकि बांदा और झांसी में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया।

आज इन जिलों में तेज लू का अलर्ट:

  • लखनऊ
  • आगरा
  • वाराणसी
  • प्रयागराज
  • प्रतापगढ़
  • चित्रकूट

मैनपुरी, इटावा समेत कई अन्य जिलों में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा।

पश्चिमी UP में गर्म रातें:
सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के कोई खास संकेत नहीं हैं। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button