उत्तराखंड

उत्तराखंड में कई बड़ी नियुक्तियां: दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग का सलाहकार बनाया गया

देहरादून। बुधवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों के आदेश जारी किए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग का सलाहकार नियुक्त किया गया है। देहरादून की वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष और अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां:

  • कैप्टन गंभीर सिंह धामी (खटीमा) को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • जोत सिंह बिष्ट (टिहरी गढ़वाल) को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद का उपाध्यक्ष
  • शमशेर सिंह बिष्ट (देहरादून) को पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष
  • अनुराधा वालिया (देहरादून) को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष

नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button