बांदा में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर, चार की मौत और कई घायल

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दे कि, जानकारी के अनुसार, बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार चार बरातियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे का शिकार हुए लोग बरात से वापस लौट रहे थे। 

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी। वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है। घटना तिंदवारी थाना इलाके में सुबह चार बजे हुई। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

LIVE TV