SC से मिली AAP सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, राजद्रोह मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

उच्चतम न्यायलय से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि न्यायलय ने आप सासंद संजय सिंह को अंतरिम जमानत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है। बता दें कि न्यायलय में संजय सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश में राजद्रोह समेत कई आरोपों के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग भी की गई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश में जातीय वैमनस्य फैलाने का आरोप लगा था। वहीं इसी मामले को लेकर उच्चतम न्यायलय द्वारा उन्हें बड़ी अंतरिम राहत मिल है। बता दें कि न्यायलय ने उन सभी एफआईआर पर रोक लगा दी हैं जो सांसद संज सिंह के खिलाफ इस मामले में दर्ज की गई थी।

यदि बात करें उच्चतम न्यायलय की तो उसने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले मामलों में सांसद संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सभा के सभापति से मंजूरी लेने से रोका नहीं जा रहा है। इसी के साथ न्यायलय ने सांसद संजय सिंह को समझाते हुए कहा कि आप जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांट नहीं सकते।

LIVE TV