एक दूसरे से अलग हुए Samantha और Naga Chaitanya, तलाक के बाद शेयर किया पोस्ट
दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य का रिश्ता आज टूट गया। दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को तलाक की जानकारी दी है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
सामंथा ने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर कर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
सामंथा ने आगे लिखा है, ‘हम अपने फैंस, शुभचिंतक और मीडिया से ये रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे इस मुश्किल वक्त में आप सभी लोग हमारा सपोर्ट करें और हमे दोनों को आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी दें। आपके सभी के सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया।’