समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, तत्काल इस चीज पर रोक लगाने की मांग की

समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतंत्र संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने अपील की है कि न्यूज चैनलों की ओर से चलाए जा रहे ओपिनियन पोल पर रोक लगाई जाए।

पत्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी 2022 को हो गया है। प्रथम चरण का नामांकन भी समाप्त हो गया है। प्रदेश में 7 चरण में चुनाव होंगे। अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च 2022 को होगा। जबकि मतगणना 10 मार्च 2022 को होनी है। ऐसे में कई चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। जाहिर तौर पर इससे मतदाता भ्रमित हो रहे हैं और चुनाव प्रभावित हो रहा है। इसी के साथ पत्र में लिखा गया कि टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे यह ओपिनियन पोल आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसी के साथ इन पर रोक लगाने की मांग की गयी है।

LIVE TV