उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा का ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार, बोलीं- ‘सपा में आने के इच्छुक हैं राजभर’

समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सोशल मीडिया पोस्ट पर करारा जवाब दिया है।

रुचि वीरा ने कहा कि ओपी राजभर के बयानों को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद समाजवादी पार्टी में आने के इच्छुक हैं।

मुरादाबाद में आयोजित PDA सम्मेलन को लेकर रुचि वीरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई और न ही होर्डिंग-बैनर पर उनकी तस्वीर लगाई गई। उन्होंने बिना नाम लिए एक जिले के नेता पर गुटबाजी और संगठन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

सांसद रुचि वीरा ने कहा कि वह जल्द ही अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूरी आस्था अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी में है।

Related Articles

Back to top button