रोहित ने दोहरा शतक मार अपनी पत्नी को दिया सालगिरह का तोहफा!

रोहित नेमोहाली। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा ने आज दूसरे मैच में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया है। इसके अलावा रोहित ने कई और रिकार्ड्स भी अपने नाम किये हैं। लेकिन जब रोहित मैदान में चौके छक्कों की बरसात कर रहे थे तब दर्शकों को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

हिटमैन ने बदला क्रिकेट का इतिहास, लगा दिया रिकार्डों का अंबार

बता दें कि मैच में जब रोहित 197 रनों पर खेल रहे थे, तब उन्होंने दौड़कर डबल रन लेना चाहा मगर रन आउट होते-होते बचे। रोहित डाइव मारकर क्रीज़ के अंदर आ गए थे, मगर स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रितिका यह देखकर भावुक हो गई।

इसके बाद जैसे ही रोहित ने डबल लेकर दोहरा शतक बनाया, रितिका के आंसू निकल आए। दोहरा शतक बनाने के बाद रोहित ने पत्नी रितिका की तरफ एक फ्लाइंग किस दी।

गौरतलब है कि आज रोहित शर्मा की शादी की सालगिरह है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक मारकर इस दिन को अपनी पत्नी के लिए बेहद ही ख़ास बना लिया है। रोहित और रितिका ने दो साल पहले 13/12/2015 में शादी की थी।

LIVE TV