भारत में कोविड के 13,734 मामलों और 34 मौतों के साथ सक्रिय केस और संक्रमण दर में आयी कमी

Pragya mishra

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मामले अब 1,37,057 हैं, जो कुल इंफेक्शन का 0.32 प्रतिशत है।बता दें कि भारत में 13,734 मामलों और 34 मौतों के साथ सक्रिय केस और संक्रमण दर में कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मामले अब 1,37,057 हैं, जो कुल इंफेक्शन का 0.32 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 3 अगस्त के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 17,135 नए कोविड -19 मामले और 47 मौतें दर्ज की गईं। बता दें कि भारत में 13,734 मामलों और 34 मौतों के साथ सक्रिय केस और संक्रमण दर में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 1,37,057 हैं, जो कुल संक्रमणों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.69 प्रतिशत है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.67 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है और कुल रिकवरी 4,34,03,610 है। साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में 4,64,919 से अधिक कोविड टेस्ट किए हैं।

भारत सरकार द्ववारा कोविड -19 राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, पिछले 24 घंटों में कुल 23,49,651 खुराकें दी गईं, जिससे आज सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट के अनुसार भारत का टीकाकरण कवरेज 2,04,84,30,732 हो गया।बता दें कि 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3,91,64,000 से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।

LIVE TV