उत्तराखंड

मसूरी में सैलानियों का रिकॉर्ड सैलाब, सभी होटल फुल, 2 किमी लंबा जाम

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन के आखिरी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार 27 जून से शहर के लगभग सभी होटल पूरी तरह भर गए हैं। रविवार सुबह 8 बजे से ही किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

पर्यटकों की गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ रही थीं। लाइब्रेरी चौक से कैम्पटी मार्ग और जीरो पॉइंट तक जाम की स्थिति बनी रही। कैम्पटी फॉल और भट्टा फॉल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी सैलानियों से खचाखच भरे रहे।

इस रिकॉर्ड भीड़ और होटलों की फुल ऑक्यूपेंसी ने साफ कर दिया है कि गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों का पहाड़ों की ओर रुझान अभी भी बेहद मजबूत है।

Related Articles

Back to top button