नही चल रही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारिया, बुआ ने बताया सच

(अराधना)

इंडस्ट्री की काफी चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के जल्द शादी के बंधन में बधने के कयास लगाये जा रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में सात फेरे ले सकता हैं। अब रणबीर की बुआ ने दोनों के शादी को लेकर चल रही तैयारियों का सच बताया है।

एक वेबसाइट के मुताबिक रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन ने पिंकविला के साथ हुई बातचीत के दौरान इस शादि का सच बताया है। रीमा जैन ने रणबीर और आलिया की वेडिंग डेट से जूड़े सवाल पर कहा कि दोनों अभी शादी नहीं कर रहे हैं। उन्होने कहा, मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दोनों शादी करेंगे, लेकिन कब करेंगे ये पता नहीं। जब दोनों शादी करने का फैसला करेंगे तो सबको पता चल जाएगा। उन्होने आगे बताया अभी दोनों की शादी की कोई तैयारिया नही हुई है।

ऐसे में इतनी जल्द वह शादी कैसे कर लेंगे। और अगर शादी की बात सच होती तो यह उनके लिए शॉकिंग होता। पिछले कुछ दिनों से रणबीर और आलिया की शादी की खबरें छाई हुई हैं। हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। ना ही कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी मिली है।

इस फिल्म में धमाल मचाएगा कपल

इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में बनारस से दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक कपल ने बनारस में फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाने की शूटिंग की है। हाल ही में आलिया भट्ट के 29वें जन्मदिन के खास मौंके पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका पहला लुक रिवील किया गया था। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LIVE TV