Rajiv Gandhi Birthday : अपनी उपलब्धियों के लिए आज भी याद किये जाते हैं राजीव, जानिए सफर

देश के सबसे बड़े सियासी घराने से ताल्लुक रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज जन्मदिवस है। इंदिरा गांधी की हत्या होने के बाद वह साल 1984 में प्रधानमंत्री बने थे। वह सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे कार्य किये जिन्होंने जनता के दिलों में उनकी अमिट छाप छोड़ी है। उनके उन अविस्मरणीय कार्यों के चलते आज भी उन्हें याद किया जाता है।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। जिस दौरान भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली उस समय राजीव गांधी की उम्र महज 3 साल की थी। देश को आजादी मिलने के बाद राजीव गांधी के नाना जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले पीएम बने थे। राजीव की शुरुआती शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गयें। हालांकि जल्द ही उन्होंने उसे अलविदा कह दिया और वह लंदन के इम्पीरियल कॉलेज चले गये जहां से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया गांधी से हुई। सोनिया गांधी इतालवी मूल की कैम्ब्रिज में अंग्रेजी की पढ़ाई कर रही छात्रा थी। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। फिर जब बात परिवार तक पहुंची तो दोनों ने 1968 में शादी कर ली।

LIVE TV