
फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने मसालों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान विभाग की टीम ने जेवर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित विभिन्न मसाला यूनिट्स पर छापेमारी की और कुल 18 सैंपल टेस्टिंग के लिए इकट्ठा किए।
बड़ी जब्ती
जेवर स्थित SPR Spices & Seasonings Private Limited में जरूरी दस्तावेज न मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 199 किलो कश्मीरी मिर्च और 2479 किलो हल्दी पाउडर जब्त कर लिया। जब तक दस्तावेज और गुणवत्ता की पुष्टि नहीं हो जाती, इन उत्पादों को बाजार में बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी 18 सैंपलों की लैब जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद अगर मिलावट पाई गई तो संबंधित यूनिट्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और स्टैंडर्ड मसाले उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



