आजमगढ़ और रामपुर में बूथों पर लगी कतार, शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान

उत्तर प्रदेश लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है, आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। जहां लोकसभा क्षेत्र सपा के मजबूत गढ़ माने जाते हैं।

वही दोनों सीटों पर सपा और भाजपा की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है। मतगणना 26 जून को होगी। बसपा ने रामपुर में प्रत्‍याशी नहीं दिया है। आजमगढ़ में गुड्डू जमाली बसपा के उम्‍मीदवार हैं। सपा-भाजपा और बसपा तीनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

भाजपा ने दोनों सीटों पर इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकी है। जबकि अखिलेश यादव ने खुद को उपचुनाव प्रचार से दूर रखा। वह न तो आजमगढ़ में प्रचार के लिए गए, न ही रामपुर में।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
आजममढ़ में पांच विधानसभा क्षेत्रों में 18.39 लाख वोटर हैं। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए संसदीय क्षेत्र को 15 जोन में बांटा गया है। कुल 1149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनकी निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन जोन को 137 सेक्टरों में बांट कर उस पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। वहीं रामपुर में 17 लाख से ज्यादा वोटर छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

2058 बूथों पर हो रहे मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं

LIVE TV