‘रिवॉल्वर’ लेकर रील बनाने वाली महिला सिपाही प्रियंका ने दिया इस्तीफा, ट्रोलर्स से लगाई गुहार
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके रातों रात सुर्खियों में आई यूपी पुलिस की महिला सिपाही ट्रोल हो रही हैं। महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का रिवॉल्वर वाला वीडियो गले की फांस बन गया है। ट्रोलर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ लोग कह रहे है कि पुलिस विभाग से निकाल देना चाहिए तो कोई कह रहा है कि प्रियंका के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे वो काफी परेशान हो गई हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने अब सिपाही पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगरा के एसएसपी मुनिराज को अपना इस्तीफा सौंपा है। साथ ही उन्होंने एक और वीडियो अपलोड कर अपील भी की है। वीडियो में ट्रोल करने वालों से प्रियंका मिश्रा ने गुहार लगाई है कि वह अब इस तरह की बातें ना करें।

एसएसपी मुनिराज का कहना है कि यह जो लोग यह सब कर रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी और कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल प्रियंका मिश्रा के इस्तीफे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
बता दे प्रियंका मिश्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें वो एक डायलॉग में एक्टिंग करती दिख रही है। डायलॉग है, “हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं। हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं।” वीडियो में प्रियंका पुलिस की वर्दी में थी और हाथ में हथियार लिए हुए थी। वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ तो प्रियंका की मुसीबतें भी बढ़ गई।
इस वीडियो की जानकारी 24 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा तक पहुंची थी और उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रियंका मिश्रा को थाना मदन मोहन गेट से हटाकर सुपुर्द-ए-लाइन कर दिया था। साथ ही उनके खिलाफ इस वीडियो पर जांच भी बैठा दी थी।