अच्छे फिगर के साथ पतली कमर भी देता है मखाना

मखानालखनऊ। मखाना खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे ऑर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं, क्योंकि यह बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशक के उपयोग के उगाया जाता है। लोग मखाने को खीर के रूप में या फिर नमक में भून कर भी खाते हैं।

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर एक जलीय उत्पाद है। मखाना किडनी और हृदय के लिए फायदेमंद है। मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने लेने से नींद न आने की समस्या में भी आराम मिलता है।

महिलाएं पुरुषों से अधिक मजबूत होती हैं : शोध

पेट भरता है जल्दी-

मखाने में कैलरी, वसा और सोडियम कम होता है इसीलिए इसे किसी भी वक्त खाया जा सकता है। यही नहीं इसे खाने से पेट भी जल्दी भरता है। जिससे भूख कम लगती है।

कमजोरी दूर करे-

रात को दूध में मखाने डालकर खाने से आपको अच्छी नींद आती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है साथ ही तनाव को भी खत्म कर देता है।

दस्त से बचाए-

एक एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण, सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा आसानी से पच जाता है। मखानों को देसी घी में भूनकर खाने से दस्त जैसे रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

वजन कम करना-

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मखाना किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वसा नहीं होती है साथ ही इसे खाने से पेट भी भर जाता है। तो भूख भी कम लगती है।

चेहरा बनाए खूबसूरत-

मखाना एंटी-एजिंग के साथ एंटी-ऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता हैं जो उम्र को रोकने में सहायता करता है। जो आपको लंबे समय तक जवां रहने में मदद करता है। मखाने खाने से झुर्रियां कम होने में भी मदद मिलती है।

LIVE TV