इस खास यंत्र में है सम्पूर्ण वास्तु दोष का निवारण, बस करना होगा ये काम

वास्तु दोष का निवारणवास्तु शास्त्र ने लोगों को वास्तु दोष के प्रति बेहद जागरुक बना दिया है। हालांकि लोगों की जागरुकता कई बार अंधविश्वास का रूप ले लेती है। जिसका ठग और धूर्त लोग फायदा उठाते हैं। लेकिन वास्तु दोष को खत्म करने के लिए शास्त्रों में एक बेहद आसान उपाय के बारें में बताया गया है जो है वास्तु दोष निवारक यंत्र की स्थापना और पूजा करना।

यह भी पढ़ें:- घर पर ऐसे लगायें आईना, टल जायेगी आने वाले समस्याएं, बस इस दिशा में रखना ना भूलें

वास्तु दोष निवारक यंत्र की तस्वीर बनाकर पूजा स्थल पर स्थापित करते हैं तो शीघ्र ही आपको इसके चमत्कारिक लाभ दिखने को मिलेंगे। अगर किसी कारण वस स्थान निर्माण में वास्तु दोष उत्पन्न होता है तो वास्तु देवता को प्रसन्न एवं सन्तुष्ट करने के लिए अनेक उपाय किये जाते हैं। जिनमें वास्तु यंत्र सरल एवं अधिक उपयोगी है इस यंत्र को स्थापित करने से वास्तु दोष का निवारण होता हैं।

यह भी पढ़ें:- विघ्नहर्ता गजानन करेंगे वास्तु दोष का निवारण, बस करना होगा यह खास उपाय

1- वास्तु दोष निवारक यंत्र को आप सादे कागज, भोजपत्र या तांबे-चांदी आदि धातु पर बनवा कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

2- इसकी स्थापना के लिए विशेष पूजा की भी आवश्यकता नहीं होती।

3-“ॐ आं ह्रीं क्रों कूर्मासनाय नम:” मंत्र का 21 बार जाप करें।

4-फिर पंचामृत और गंगाजल से यंत्र को शुद्ध कर पीले या भगवे रंग के कपड़े में लपेट कर घर या मंदिर में स्थापित कर दें।

इस यंत्र के प्रभाव से घर, ऑफिस या दुकान में अगर वास्तु दोष होगा तो वह स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV