राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी।

झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। राज्य विशाल प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति से भरपूर है जिस पर हम सभी को गर्व है। आने वाले दिनों में झारखंड और भी मजबूत हो।”

मोदीमय होगा ‘मामा’ का राज्य, पूरे पांच दिन चलेगी जुबानी जंग

झारखंड अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने राज्य को बधाई देते हुए राज्य के विकास की कामना की।

मध्य प्रदेश में अमित शाह की आज 3 सभाएं

उन्होंने कहा, “झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से यह राज्य आने वाले वषों में विकास और गौरव की नई ऊंचाईयां छुए।”

LIVE TV