यूपी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
आज उत्तर प्रदेश दिवस के स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनता को शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान मिली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी स्थापना दिवस के मौके पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।