
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नर्स अंजलि शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने महिला आरोपी साजिदा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे धर्मांतरण के दबाव वाले दावे पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। मृतका का शव मेडिकल कॉलेज गेट के पास लावारिस हालत में मिला था।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सूफियान मृतका के साथ ही नौकरी करता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं। सूफियान फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में कई टीमें लगाए हुए है। मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।



