सुधरने को नहीं तैयार राजा चौधरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंबई। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी सुर्खियों में आने की वजह कोई नई नहीं है। हमेशा की तरह इस बार भी राजा चौधरी के बदतमीजी भरे रवैया ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है।
राजा की हरकते हर बार ये साबित कर देती हैं कि वह कभी सुधरने वाले नहीं है। राजा की इन्हीं हरतों की वजह से उन्हें हर बार खामियाजा भुगतना पड़ता है। राजा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
कानपुर के SP संजीव सुमन के मुताबिक राजा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, फिल्म कैमरा डायरेक्टर राजू आर द्विवेदी ने राजा के खिलाफ शिकायम दर्ज कराई है। उनके खिलाफ शेशण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
राजा का ऐसा रवैया तब देख्ने को मिला जब उन्हें ‘संगम रिश्तों का’ नामक फिल्म से बेदखल कर दिया गया। उन्हें उनके लापरवाह रवैये की वजह से फिल्म से निकाला गया था। लेकिन अपने गुरूर में चूर राजा को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बहस करनी शुरू कर दी साथ ही उन्हें धमकी भी देने लगे।
यह भी पढ़ें: एकता की ‘वीरों’ ने पहले दिन ही मार लिया मैदान, टॉप 5 में हुई एंट्री
राजा पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं। ऐसी ही हरकतों की वजह से उन्हें कई बार पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।
Kanpur: Actor Raja Choudhary allegedly misbehaved with people after being allegedly drunk. SP West, Sanjeev Suman, says, 'we have registered a case against him & have sent him for the medical tests. Further investigation underway.' pic.twitter.com/Yzbig94wtE
— ANI UP (@ANINewsUP) June 1, 2018