पीएम मोदी ने दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, तीर्थ यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई से लेकर सोलापुर और मुंबई से साईंनगर तक चलने वाली शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा करके रवाना किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अपनी उपस्तिथि दर्ज कराइ। यही नहीं, पीएम मोदी ने इस दौरान मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन रेलवे के लिए क्रांति है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते भारत की बहुत ही शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल दोनों का प्रतिबिंब है। अभी तक 10 ऐसी ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट हो चुके हैं। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से सबको सुविधा मिलेगी। रेलवे के लिए यह क्रांति है।

पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा मिलेगा

उन्होंने आगे कहा कि आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। ये मुंबई और पुणे जैसे वित्तीय केंद्रों को हमारी भक्ति के केंद्रों से जोड़ेंगी। इससे कॉलेज जाने वाले और ऑफिस जाने वाले लोगों, किसानों और भक्तों को लाभ होगा। आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है।

छह घंटे में पूरी होगी यात्रा

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन तक चलेगी। यह यात्रा छह घंटे पूरी होगी। इससे पहले, अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। सरकार का लक्ष्य अगले साल तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने का है।

LIVE TV