पितृ पक्ष 20 सितंबर से शुरू हो गए हैं। जो 6 अक्टूबर को समाप्त होंगे। ये वो माह होता है जब हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पितृ पक्ष के दिनों में श्राद्ध कर्म एवं पिंड दान का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में पितर प्रसन्न होते हैं तो जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है। लेकिन अगर नाराज है तो कई प्रकार की परेशानियां जीवन में आती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आखिर ऐसे कौन से वो लक्षण जिससे आपको पता चलेगा की आपके पितृ नाराज हैं-

ये हैं वो लक्षण
- जमा पूंजी धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है।
- घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है।
- घर के सदस्यों में हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है।
- घर के बड़े सदस्यों के सम्मान में कमी आने लगती है।
- रोग से छुटकारा नहीं मिलता है।
- जॉब और व्यापार में परेशानियां बनी रहती हैं।
- कर्ज की स्थिति बनी रहती हैं।
- मानसिक तनाव और अज्ञात भय की स्थिति बनी रहती है।