इस राज्य में होंगे पेट्रोल और डीजल के दाम कम

देश में महंगाई के कारण आम जनता की जेब पर काफी ज्यादा असर पड़ा हैं। कई शहरों में गैस और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके वजह से आम जनता काफी परेशान हैं।अब इस शहर में पेट्रोल के दामों में कमी आने की उम्मीद हैं।

कुछ महीनों से देश में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ा गई हैं। लोगों का पूरा बजट बिगड़ गया हैं। कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपए से ऊपर चले गए हैं। रोजाना आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहे हैं। जहां 100  रुपए में 2 से 3 दिन का काम चल जाता था वहीं अब 100 रुपए का रोजाना पेट्रोल भरवाना पड़ता हैं। ऐसे में इस शहर में पेट्रोल के दामों में कमी होने की उम्मीद हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अर्थव्यवस्था को सचारु रुप से चलने के बाद समीक्षा करेगे और टैक्स में कटौती करते हुए पेट्रोल के दामों को कम करने का फैसला लेगे। मीडिया से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था में कमी देखी गई हैं। जैसे ही अर्थव्यवस्था में सुधार होता हैं तो निश्चित ही पेट्रोल के दामों को कम किया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक के सिंदगी और हंगल में उपचुनाव होने हैं। जिसके बाद नवंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार भी शुरु हो गए हैं। चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन दोनों सीटों से भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

LIVE TV