यात्री गढ़ कृपया ध्यान दें, रेलवे ने दिवाली से पहले 140 ट्रेनों को किया रद्द, मुसाफिर चेक कर लें पूरी लिस्ट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है, भारतीय रेलवे ने गुरुवार को कई ट्रेनों को रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट किया है। इसलिए, मुसाफिर ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी चेक कर लें। भारतीय रेलवे ने आज मेल, एक्सप्रेस, सुपर-फास्ट समेत 140 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, दुरांतो के समय में भी बदलाव किया गया है।

ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 05091/05092 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 05031/05032 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 05453/05454 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 05459/05460 सीतापुर-शाहजहाँपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर, 2022 तक रद्द की गई।
  • ट्रेन नंबर 05093 गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर,2022 तक मनकापुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  • ट्रेन नंबर 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर, 2022 तक मनकापुर से चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 05447 गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 20से 21 अक्टूबर,2022 तक सुभागपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  • ट्रेन नंबर 05448 गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 21 अक्टूबर,2022 तक सुभागपुर से चलाई जायेगी।
  • धनबाद मंडल के कोडरमा-मधुपुर रेलखंड के धनवार स्टेशन पर इन्टरलाकिंग के काम की वजह से 20.10.2022 से 21.10.2022 तक गाड़ी संख्या 03370/03369 कोडरमा-मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • उधर, धनबाद मंडल के कोडरमा-मधुपुर रेलखंड के धनवार स्टेशन पर इन्टरलाकिंग के काम की वजह से तारीख 20.10.2022 से 21.10.2022 तक गाड़ी संख्या 03370/03369 कोडरमा-मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर स्पेशल भी रद्द रहेगी।

LIVE TV