
पाकिस्तान ने अपनी नई चीनी निर्मित हंगोर क्लास पनडुब्बी को बंगाल की खाड़ी में तैनात करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। यह 1971 के युद्ध के बाद पहली बार पाकिस्तान का बंगाल की खाड़ी में नौसैनिक उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास है।
पाकिस्तान नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई हंगोर पनडुब्बी पाकिस्तान को अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की क्षमता देगी। गौरतलब है कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद उसकी बंगाल की खाड़ी में नौसैनिक उपस्थिति लगभग समाप्त हो गई थी।
नई पनडुब्बी का नाम 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना के INS खुकरी को डुबोने वाली पुरानी पनडुब्बी PNS Hangor के नाम पर रखा गया है। पाकिस्तान कुल आठ हंगोर क्लास पनडुब्बियां शामिल करने वाला है, जिनमें एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक लगी होगी, जो उन्हें लंबे समय तक पानी के अंदर रहने की क्षमता देगी।
यह योजना पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंधों में हालिया सुधार के बीच आई है। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग भी बढ़ रहा है।



