नहीं पड़ा टाइम स्लॉट चेंज करने का असर, बंद हुआ शो ‘पहरेदार पिया की’

पहरेदार पिया कीमुंबई। सोनी टीवी के शो पहरेदार पिया की काफी समय से विवादों में छाया हुआ है। लोगों को इसकी स्टोरी लाइन से दिक्कतें थीं, जिसका कई बार विरोध भी किया गया। आखिरकार इन विवादों से छुटकारा पाने के लिए शो के मेकर्स ने शो को बंद कर दिया है। शो की शूटिंग हाल ही में रोक दी गई है और सोमवार 28 अगस्त को इसका टेलीकास्ट नहीं हुआ। अब चैनल ने भी शो के ऑफ एयर होने की बात की पुष्टि कर दी है।

सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्शन लेते हुए इस शो को बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद शो मेकर्स ने इस शो का टेलिकास्ट और शूटिंग दोनों ही बंद कर दी हैं। चैनल ने भी इस बात की पुष्ट‍ि कर दी है की, शो ऑफ एयर हो गया हैं। पहले कहा जा रहा था की, यह शो रात 10 बजे दिखाया जाएगा, लेकिन अब अचानक इसे बंद करने का फैसला लिया गया हैं। खबरों के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने कड़ा रुख अपनाते हुए शो को बंद करने को कहा हैं।

सीरियल का ट्विस्ट बना मुसीबत

शो की कहानी 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की की हैं। शो में राजपूत लड़की मरते हुए पिता को वचन देती है, जिसके बाद वचन निभाते हुए 18 साल की लड़की 9 साल के लड़के के साथ शादी कर लेती है। वह उसकी पत्नी नहीं, बल्कि पहरेदार बनती है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की की सुहागरात, फिर हनीमून का सीन दिखाया गया, जिसके बाद  यह बवाल बन गया।

शो का समय भी नहीं बदल पाया किस्मत

इस सीरियल की आलोचना करने वालों की संख्या बढ़ती नजर आयी। कुछ दिनों पहले शो का टाइम भी चेंज किया गया था लेकिन इससे भी कुछ खास फायदा नहीं हुआ। इसके बाद शो मेकर्स ने सीरियल में बदलाव करते हुए शो में 10 साल का लीप लाने का फैसला किया। शो में मेकर्स लीड कैरेक्टर को युवा दिखाकर लव ट्राइएंगल जैसे कहानी सीरियल में जोड़ना चाहते थे। इस के लिए शो मेकर्स ने नए चेहरे की तलाश की तैयारी भी कर ली थी। लेकिन जब तक कोई नया चेहरा मिलता तब तक यह शो बंद हो गया।

LIVE TV