इंडोनेशिया में एशियाई खेलों से पहले विशाल कार्यक्रम आयोजित, 65000 लोगो ने लिया हिस्सा

जकार्ता| इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रविवार को एशियाई खेलों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रपति, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल 65,000 लोगों ने हिस्सा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह समारोह देश का 73वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाने और 18वें एशियाई खेलों के स्वागत करने के लिए अयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का हिस्सा था। जकार्ता और पालेमबंग दो सप्ताह से भी कम समय में एशियाई खेलों की मेजबानी करने जा रहे हैं।

indonesia

इंडोनेशिया के युवा और खेल मंत्री इमाम नाहरवी ने कहा, “इंडोनेशिया एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रहा है।”

राष्ट्रपति जोका विडोडो ने कहा, “हम 2018 एशियाई खेलों को सफल होते हुए देखना चाहते हैं। हमारी तैयारी सफल रही और हम खिलाड़ियों और खेलों के सफल होने की उम्मीद करते हैं।”

कार्यक्रम के समन्वयक फिरदौस अली ने बताया कि इसी तरह के समारोह देश भर के 48 और विदेश के नौ शहरों में आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़े: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप : सिंधु फिर चूकीं, मारिन तीसरी बार चैम्पियन 

इंडोनेशिया को ओसीए (ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया) के प्रमुख शेख अहमद अल फहाद से भी प्रशंसा मिल गई है। इंडोनेशिया इससे पहले 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है।

LIVE TV