ओडिशा: स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को एएसआई ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को गोली मार दी। जब उन्हें गोली मारी गई तब वो नाबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को गोली मार दी। जब उन्हें गोली मारी गई तब वो नाबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को रविवार को झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक ने गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।” भोई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

एक वीडियो में मंत्री दास अचेत नजर आ रहे हैं और उनके सीने से खून बह रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग मंत्री को उठाकर कार की अगली सीट पर बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। एसडीपीओ के मुताबिक, मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में ‘बेहतर इलाज’ के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दास पर हमले के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया। मंत्री की समर्थकों ने उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ पर सवाल उठाए. कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी।

LIVE TV