रसायन का नोबेल अमेरिका, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को

स्टॉकहोम| अमेरिका की फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड और पी. स्मिथ और ब्रिटेन के सर ग्रेगरी पी. विंटर को रसायन शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रसायन का नोबेल अमेरिका, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को

पुरस्कार देने वाली संस्था ने बुधवार को ट्वीट किया, “रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने रसायन के क्षेत्र में 2018 के लिए नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड और दूसरा हिस्सा जार्ज पी. स्मिथ व सर ग्रेगरी पी. विंटर को देने का निर्णय किया है।”

बयान के अनुसार, “इस वर्ष रसायन शास्त्र के विजेताओं ने क्रमिक विकास पर नियंत्रण हासिल किया है और इसी सिद्धांत का प्रयोग(अनुवांशिक बदलाव व चयन में) प्रोटीन के विकास में किया जाएगा, जो मानवजाति के रसायन संबंधी समस्याओं को हल करेगा।”

यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो के इस ऐलान ने उड़ा दी कांग्रेस मुखिया के चेहरे की हंसी, वजह बना यह कद्दावर नेता

LIVE TV