वरूणावत पर्वत से हुआ भूस्खलन 3 लोग घायल, जिला प्रशासन ने खाली करवाई आस-पास की बस्ती
रिर्पोटर – हेमकान्त नौटियाल
उत्तरकाशी। वरूणावत पर्वत ने एक फिर से दरकना शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी में शाम को करीब 7 बजे ताबांखानी सुरगं की तरफ से भारी मात्रा में पत्थर गिरे, जिससे आसपास लगे इन्दरा कालोनी सहित बस अड्डे में अफरातफरी का महौल हो गया, वहीं पत्थर गिरने से 3 लोग घायल हो गये और एक ब्यक्ति को गम्भीर चोटें आई है।
इसके बाद जिला प्रशासन ने इन्दरा कालौनी सहित आस-पास की वस्ती को खाली करवाना शुरू कर दिया है और गंगोत्री राष्टृीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी, वहीं घटना होने के तुरन्त बाद जिलाधिकारी सहित स्थानीय विघायक मौके पर आये और जिला अस्पताल में घायलों को भी देखा।
वरूणावत पर भूस्खलन से आस-पास के वस्ती के लोग घबराये हुऐ है। जब-जब वरूणवत पर्वत से भूस्खलन होता है तब-तब लोग घबरा जाते है कि 2003 वरूणावत पर्वत की ़त्रासदी एक फिर शुरू न हो जाए। बता दें कि पिछले दो साल पहले भी वरूणावत पर्वत पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था।
यह भी पढ़े: लड़कियों की शिक्षा पर वैश्विक प्रयास से तालिबानी मकसद परास्त : मलाला
जिसके बाद यहां पर भू-वेज्ञानिकों की एक टीम भी आई लेकिन अभी तक इसका कोई स्थाई टिृटमेटं नहीं हो पाया है। पहले भी 2003 में वरूणा पर्वत पर पूरे एक माह तक भूस्खलन हुआ था और उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तरकाशी में वरूणावत पर्वत के उपचार के लिए 250 सौ करोड़ रूपये भी दिये थे।
तब से उत्तरकाशी नगर के लोग वरूणावत पर्वत के भूस्खलन से डरे है और थोड़ा भी भूस्खलन होने पर खौफजदा हो जाते है।