निक जोनस ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया मंगेतर प्रियंका का डांसिंग वीडियो

मुंबई.देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस टाइम अपने मंगेतर निक जोनस और अपनी न्यू फैमिली को मुंबई की सैर कर रही हैं. रविवार को प्रियंका मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुची थीं. जहाँ की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने साझा की है.

मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम में प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया साझा की. इस बीच निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका एक बच्ची संग डांस कर रही हैं.

https://twitter.com/PcOurHeartbeat/status/1031264906690146304

जिस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म गुंडे के हिट सॉन्ग ”तूने मारी एंट्री” पर डांस कर रही हैं.  इसे शेयर करते हुए निक ने एक रोमांटिक कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा- “St.Catherine’s orphanage today. My heart is full.”

18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका रस्म हुई हैं. इस मौके के लिए निक जोनस के माता पिता मुंबई आये और रोका में ट्रैडिशनल इंडियन लुक में दिखाई दिए थे. रोका सेरेमनी के बाद शाम को करीबी दोस्तों और चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी रखी गई थी.

priyanka-chopra-nick-jonas

सूत्रों की माने तो इस साल के अंत तक प्रियंका और निक की शादी हो सकती है. ऐसा भी खबरें हैं कि निक-प्रियंका की शादी लॉस एंजिलिस में होगी.

ये भी पढ़ें:-बनासकांठा के जवानों के लिए यह मंदिर बना प्रेरणा का स्तोत्र

फ़िलहाल तो सब बेक तो वर्क हो गये हैं. निक जोनस अपने माता-पिता के साथ विदेश वापस चले गये हैं. और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई में ही हैं, और अपनी आगामी फिल्म ”द स्काई इज पिंक” की शूटिंग कर रही हैं.

LIVE TV