पहले ‘न्‍यूटन’ पर लगे चोरी के आरोप, अब सबूत आया सामने

न्‍यूटनमुंबई। राजकुमार राव की फिल्म ‘न्‍यूटन’ को दर्शकों का ढेर सारा प्‍यार मिल रहा है। रिलीज के हर अगले दिन फिल्‍म की कमाई में बढ़ोतरी होती जा रही है। सिर्फ दर्शक ही नहीं न्‍यूटन को क्रिटिक्‍स की ओर से भी काफी सराहना मिली है। ऑस्‍कर में ऑफिशियल एंट्री मिलने के फिल्‍म न्यूटन की वास्‍तविकता पर वाल उठना शुरू हो गए हैं।

न्‍यूटन के सामने आई ये नई मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अबतक फिल्‍म की कहानी पर सवाल उठ रहे थे। अब पोस्‍टर चोरी होने के भी आरोप लगने लगे हैं। इस बार न केवल आरोप लगे हैं बल्कि इस बात का सबूत भी सामने आ चुका है।

सत्यजीत रे की फिल्म गणशत्रु का एक पोस्‍टर सामने आया है। गणशत्रु का पोस्‍टर काफी हद तक न्‍यूटन के पोस्‍टर से मेल खाता है। बता दें, फिल्म गणशत्रु साल 1990 में रिलीज हुई थी। हालांकि गणशत्रु और न्‍यूटन की कहानी का कोई मेल नहीं है।

यह  भी पढ़ें: सोशल मीडिया ने इस कपल के प्‍यार को चढ़ाया परवान

इसके अलावा फिल्‍म न्‍यूटन पर अरोप लगे हैं कि इसकी कहानी ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलट’ से प्रभावित है। सीक्रेट बैलट साल 2001 में रिलीज हुई थी। हालांकि डायरेक्‍टर अमित मसूरकर ने कहानी चुराने के अरोप को सिरे से नकार दिया है।

यह  भी पढ़ें: वोग के बेमिसाल 10 साल के मौके पर इस अंदाज में दिखे सितारे

इस आरोप पर फिल्‍म के डायरेक्‍टर अमित मसूरकर का कहना है कि उनकी फिल्‍म की कहानी ओरिजिनल है। उन्‍होंने इससे पहले फिल्‍म ‘सीक्रेट बैलट’ के बारे में सुना भी नहीं था। उन्‍होने सीक्रेट बैल्‍ट तब देखी जब लोगों ने उनकी फिलम की तुलना उससे करनी शुरू की।

साथ ही इस पर उनका कहना है कि यदि फिल्म की कहानी चोरी की गई होती तो इसकी इतनी सराहना न होती। इसे ऑस्‍कर में एंट्री न मिली होती। फि‍ल्म न्‍यूटन कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का हिस्‍सा बन चुकी है। इतना ही नहीं कई अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

 

 

LIVE TV