
बिहार सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद जिला प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है।
इसमें विजय कुमार चौधरी को पटना और नालंदा जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राम कृपाल यादव को बेगूसराय सौंपी गई है। नीतीश मिश्र को भागलपुर, विजय सिन्हा को गया और गोपालगंज, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर व बांका जिले की जिम्मेदारी मिली है।
सूची में अन्य प्रमुख नामों में श्रवण कुमार, लेशी सिंह, निशांत कुमार, दामोदर रावत, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा आदि शामिल हैं। यह बदलाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद किया गया है।



