
NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने छात्रों के हित में दो बड़े फैसले लिए हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क पूरी तरह वापस कर दिया जाएगा और 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा के लिए कोई नई फीस नहीं ली जाएगी।
उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का एक हफ्ते का मौका भी दिया जाएगा। NTA शाम तक इस संबंध में विस्तृत नोटिस जारी कर देगा।
मंत्री ने यह भी कहा कि OMR शीट पर विवरण भरने के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे। पुनर्परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे।



