
NEET UG Re-Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कुछ अभ्यर्थियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया कि अब तक लगभग 4 लाख अभ्यर्थी सफलतापूर्वक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों को समस्या आ रही है, उनके लिए NTA ने आश्वासन दिया है कि गड़बड़ियों को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।



