NEET 2021: आज शाम इतने बजे से भरे जाएंगे आवेदन, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2021 की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। इससे पहले, NEET 2021 परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को होना था। अब जो उम्मीदवार NEET 2021 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें बता दें, आवेदन की प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू होने वाली है।

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर कहा, “NEET (UG) 2021 देश भर में 12 सितंबर 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से NTA की आधिकारिक वेबसाइट (nta.nic.in, ntaneet.nic.in) पर शुरू कर दी जाएगी।”

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत:

  • स्कैन किए की रंगीन पासपोर्ट साइज की तस्वीर ( तस्वीर पर हस्ताक्षर या बाएं हाथ के अंगूठे का निशान होने चाहिए)
  • हस्ताक्षर की स्कैन फोटो
  • कक्षा 10 प्रमाण पत्र

ऐसे करें आवेदन:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट , ntaneet.nic.in पर जाएं।
  2. ‘NEET UG 2021 registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें।
  4. फीस सबमिट करें।
  5. अब फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

बता दें, NEET (UG) 2021 के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET (UG) 2021 हिंदी और अंग्रेजी सहित 11 भाषाओं में पेन और पेपर मोड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

LIVE TV