
देश के उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी बीच 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 2 जून तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और हिमाचल में लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों, यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।




