एयर एशिया की महिला यात्री का यौन उत्पीड़न, शौचालय गंदा होने की शिकायत करने पर हुई वारदात

एयर एशियानई दिल्ली। एयर एशिया इंडिया से यात्रा कर चुकी एक महिला ने चालक दल के तीन सदस्यों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में दर्ज कराई गई एफआइआर में आरोप लगाया है कि विमान कर्मचारी ने सवार होते समय अवांछित रूप से शरीर को छुआ।

एक दिन पहले डीजीसीए ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। डीजीसीए ने शिकायत में महिला को व्यवधान पैदा करने वाली यात्री बताया है। एयर एशिया इंडिया ने कहा है कि तय प्रक्रिया के अनुसार घटना से निपटा जाएगा।

एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा है कि महिला यात्री ने एक वरिष्ठ केबिन क्रू को गालियां दीं। महिला से अपना मोबाइल फोन बंद करने के लिए कहा गया था। बेंगलुरु में विमान लैंड होने के बाद एयरपोर्ट पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जब उन्होंने विमान के शौचालय के गंदा होने की शिकायत की तो उनके साथ कठोर भाषा में बात की। महिला ने तीन नवंबर को रांची से वाया हैदराबाद बेंगलुरु की यात्रा की थी।

यूपी में एक लाख का इनामी कुलवीर भाटी साथी समेत गिरफ्तार

खनिज ब्लॉक की नीलामी के लिए नवंबर तक आ सकते हैं नए नियम

LIVE TV