क्या NASA छुपा रहा चंद्रमा के कुछ राज ?

NASAवाशिंगटन। अन्तरिक्ष की अर्से से खोज करने वाले NASA के बारे में ऐसा माना जा रहा है कि वह चन्द्रमा से जुड़ी हुई कुछ अहम जानकारियों को आम लोगों से छुपा रहा है।

NASA नहीं जाना चाहता चाँद पर

NASA का चन्द्र यात्रा पर वापस न जाना किसी रहस्य से कम नहीं है। इस क्षेत्र के कई लोगों का ऐसा मानना है कि NASA चंद्रमा पर कभी वापस न जाने के लिए कुछ तथ्‍यों को छुपा रहा है। अब इसकी वास्‍तविकता क्‍या है, यह कोई नहीं जानता लेकिन इतना जरूर है कि चंद्रमा की बनावट उतनी भी सरल नहीं है जितनी हम समझ रहे हैं।

NASA संयुक्त राज्य अमेरिका की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है।

NASA ने इस मिशन को 20 जुलाई 1969 को सफल बनाया, जब नील आर्मस्‍ट्रांग ने पहली बार चांद पर कदम रखा और अंतरिक्ष में नया मुकाम हासिल किया था।

धरती पर लौटने के बाद नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर एलियन के होने की बात कही थी। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्‍या वाकई में एलियन हैं? क्या नासा के चंद्रमा से दूर रहने की यही वजह है?

एलियन हैं या डार्क साइड इस मामले में NASA का चंद्रमा पर पुन: वापस जाने को लेकर कोई बयान नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चंद्रमा पर या तो एलियन बेस है यानि वहां परग्रही लोगों का वास है या फिर चंद्रमा पर कोई डार्क साइड है जिसे हम यूं ही नहीं देख सकते और इसके बारे में कोई भी खोज अब तक नहीं हो पाई हो।

इसी मामले में एक नेवल इंटेलीजेंट ऑफीसर मिल्‍टन कॉपर का कहना है कि चंद्रमा पर एलियन बेस हैं और हम उन्‍हें लुना कहकर बुलाते हैं। यह एक तरह का ऑपरेशन भी है जिसमें हम भारी-भारी मशीनों से वहां की खुदाई कर रहे हैं। लुना को सबसे पहले अपोलो एस्‍ट्रोनॉट के द्वारा देखा और फिल्‍माया गया था। उनका कहना था कि ये चंद्रमा की दूर सतह पर रहते हैं।

LIVE TV