उत्तराखंड

नैनीताल: भवाली-रामगढ़ रोड पर कार खाई में गिरी, SDRF ने बचाई दो जिंदगियां

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली-रामगढ़ रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। कुलाकांट इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में सवार नोएडा निवासी खरेश डुग्गल और उनकी पत्नी रितु डुग्गल घायल हो गए। दोनों वाहन में फंस गए थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन
SDRF की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने खाई में उतरकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भवाली अस्पताल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button